30.9 C
New Delhi

तालिबान के समर्थन में उतरे शायर मुनव्वर राणा, कही ये बात…

Published:

अफगानिस्तान में जारी उथल-पुथल का असर भारत में भी स्पष्ट देखा जा सकता है। हालांकि दुनिया भर के देश फिर से वहां तालिबान युग के प्रवेश से सशंकित है। तो वहीं भारत में भी तालिबान के पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मशहूर शायर मुनव्वर राना ने तालिबान के अफगानिस्तान के शासन की बागडोर हाथ में लेने पर समर्थन किया है। उन्होंने साफ किया कि तालिबान अपने देश को आजाद कराने में आखिर सफलता हासिल की है।

बता दें कि अफगानिस्तान के ताजा हालात को लेकर पहले भी विवादित बयान आते रहे है। जिसके बाद राना के बयान से फिर नया विवाद पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि तालिबान ने अपने देश के लिया लड़ा है। ऐसे में उसे आतंकी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इस तरीके को ज्यादा आक्रामक कहा जाना चाहिये। वहीं उन्होंने आतंकी की परिभाषा अपने मनमुताबिक गढ़ने पर भी आपत्ति जताई है।

मालूम हो कि इससे पहले सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि तालिबान ने अपने देश से अमेरिा को भगाकर आजाद करा लिया है। यहीं नहीं उन्होंने भारत से अंग्रेजों के हटाने की तुलना भी की। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया गया। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने भारत सरकार के सभी स्टेंड का समर्थन भी किया।

(Disclaimer: यह खबर सीधे सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है. इसे Rang De Basanti  टीम ने संपादित नहीं किया है.)

Rajeev Chaudhary

Related articles

Recent articles